अधिकारी बसों के अन्दर लगे कैमरों से यह भी देख सकेंगे कि यात्री को किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। इसके लिए बस के अन्दर दो कैमरे और बाहर आगे-पीछे दो कैमरे लगे हैं। हाईटेक बसों का किराया भी अन्य बसों की तरह सामान्य रहेगा।
रोडवेज द्वारा यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 10 नई आधुनिक सुविधाओं से लैस बसों का उनके मालिकों से अनुबंध किया है। ये बसें मथुरा-अलीगढ़ के बीच वाया सौंख संचालित की जा रही हैं।
-मदनमोहन शर्मा, एआरएम
यह भी पढ़ेंः- सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न
नई बसों में ये हैं सुविधाएं
- यात्रियों के लिए वाईफाई
- टेलीविजन
- मोबाइल चार्जर सॉकेट
- जीपीएस सिस्टम
- बस के अन्दर सीसीटीवी कैमरे
- बैक व फ्रंट कैमरा
यह रहेगा यात्री किराया
मथुरा से अलीगढ़ के बीच चलने वाली इन बसों का किराया भी रोडवेज द्वारा सामान्य रखा गया है। मथुरा से अलीगढ़ का प्रति यात्री किराया 97 रुपये और मथुरा से सौंख का प्रति यात्री 33 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।