यात्री संख्या में कमी और घाटे को देखते हुए परिवहन निगम का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। अब 25 या अधिक सवारियां होने पर ही रोडवेज बस चलेगी। परिवहन निगम के अफसरों ने यह निर्णय यात्रियों की संख्या में कमी व घाटे के देखते हुए लिया है। इस संबंध में चालक-परिचालकों को निर्देशित भी कर दिया गया है। सर्दी का मौसम आते ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या घटने लगी है। इससे मथुरा डिपो को करीब तीन से चार लाख का हर दिन घाटा हो रहा है। इसको देखते हुए मुख्यालय ने पत्र जारी किया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मुख्यालय से मिले निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। जिन बसों में यात्री भार 25 से कम होता है। उन्हें गंतव्य तक नहीं भेजा जा रहा है।