फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलता मौसम दे रहा सांसों का संकट: मथुरा में तेजी से बढ़ रही अस्थमा के मरीजों की संख्या, ये सावधानियां बरतें

Tue, 05 May 2026 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बदलते मौसम की वजह से जिला अस्पताल में अस्थमा के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चिकित्सकों ने बुजुर्ग और बीमार लोग सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें, मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
अस्थमा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड के बीच बढ़ती नमी से लोगों की सांसें फूलना शुरू हो गई हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में 100 से अधिक मरीज इसी तरह की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों में वृद्धि हुई है। दमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी से पीड़ित लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न और लगातार खांसी की शिकायत सामने आ रही है। उन्होंने सलाह दी है कि बुजुर्ग और बीमार लोग सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें, मास्क का उपयोग करें और नियमित दवाएं लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें