फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आरआईएस की छात्रा दिति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल की होनहार मेधावी छात्रा दिति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड में 29वां स्थान हासिल कर समूचे जनपद को गौरवान्वित किया है। दिति की इस शानदार सफलता पर आरके एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल तथा शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

राजीव इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा दिति शर्मा ने 2022-23 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड में सहभागिता की थी। होनहार छात्रा ने अपनी कुशाग्रबुद्धि से राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 29वां स्थान हासिल किया। दिति की यह सफलता सिर्फ राजीव इंटरनेशनल स्कूल ही नहीं समूचे जनपद और प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि यूं ही हासिल करो सफलता, एक दिन तुम इतिहास रचाओ, पार करो हर बाधा को, सारे जग पर तुम छा जाओ। डॉ. अग्रवाल ने दिति को बधाई देते हुए कहा कि जो बच्चे अपने भाषाई रुझान को जानना चाहते हैं, उन्हें एक अनोखा प्रतियोगी मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा निखारना ही ओलंपियाड परीक्षा का उद्देश्य होता है। स्कूल के प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने छात्रा दिति शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उसने अपनी मेधा और कौशल से जो सफलता हासिल की है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें