फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवंश ने सीगों पर उछाल दिए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, मौत

विज्ञापन
मोहन लाल शर्मा -फाइल फोटो
विज्ञापन
भरतपुर। बयाना कस्बे में बुधवार सुबह भ्रमण पर निकले सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पर निराश्रित गोवंश ने अचानक हमला कर दिया। शिक्षक को सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे सिर में गहरी चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बे के भीतरबाड़ी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मोहनलाल शर्मा रोजाना की तरह सुबह करीब 6 बजे पत्नी के साथ टहलने निकले थे। मनमन दास मंदिर के पास अचानक सड़क पर आए गोवंश ने मोहनलाल पर पीछे से हमला कर सींगों से कई फीट ऊपर हवा में उछालकर जमीन पर पटक दिया। इससे उनके सिर में गहरी चोट आ गई। परिजन व आसपास के लोग मोहनलाल को तुरंत बयाना सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मोहनलाल ने दम तोड़ दिया।

मोहनलाल करीब 5 साल पहले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीतरबाड़ी से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। वहीं कस्बे के नागरिकों में शोक व रोष व्याप्त है। उनका कहना है ऐसे हादसे कई बार हो चुके हैं। खुलेआम घूमने वाले गोवंश, बंदर और कुत्तों को पकड़वाने के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन सहित व जिला प्रशासन को भी अवगत कराया है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें