फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो शिक्षिकाओं की बहाली निरस्त, एक को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। निवर्तमान बीएसए द्वारा किए गए शिक्षकों के निलंबन-बहाली के आदेशों को मौजूदा बीएसए सुनील दत्त ने पलट दिया है। इससे विभाग में हलचल मच गई है। हाल ही में स्थानांतरित होकर गए बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं की निलंबन और बहाली की थी।

इनमें ललिता शर्मा सहायक अध्यापक नगला चमारान ब्लॉक मथुरा को अभद्रता करने पर निलंबित किया था। जबकि फरह ब्लॉक के प्रावि हथियावली की निलंबित प्रधानाध्यापिका सीमा को नियम विरुद्ध ब्लॉक बदलते हुए मथुरा के नगर क्षेत्र के विद्यालय पूमावि बिरजापुर और छाता के प्रावि साहब नगर के निलंबित प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार को भी ब्लॉक बदलकर गोवर्धन में बहाल किया गया। बीएसए सुनील दत्त ने पूर्व बीएसए के तीनों आदेशों को बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका ललिता शर्मा को एक स्थाई वेतन वृद्धि रोकते हुए बहाल कर दिया। वहीं प्रधानाध्यापिका सीमा और प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार के बहाली आदेश को निरस्त कर दिया गया। उन्हें अपने ब्लॉक में हाजिरी देने के लिए कहा गया है। बीएसए ने फरह ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रहीमपुर में तैनात शिक्षिका कुसुमलता गौतम को अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया है। वह मथुरा नगर क्षेत्र कार्यालय पर उपस्थिति दर्ज कराएंगी। इन आदेशों के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें