फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तांत्रिक क्रिया में मिले पैसों के विवाद में सगे भाई को पीट पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
परखम। फरह थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में शुक्रवार दोपहर दो भाइयों में तांत्रिका क्रिया से मिले पैसों के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच हो रही मारपीट में हिस्ट्रीशीटर छोटा भाई भी कूद गया और दोनों ने मिलकर मझले भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने जेठ, देवर और ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने देर शाम एक आरोपी को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मुस्तफाबाद निवासी विजयपाल के बड़े बेटे जयवीर और मझले बेटे सूरज में तांत्रित क्रिया से आए 500 रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। दोनों एक दूसरे को पीट रहे थे, तभी छोटा बेटा सुभांशु भी मारपीट में शामिल हो गया। आरोप है कि जयवीर और सुभांशु ने चाकू और लोहे की रॉड से सूरज पर वार करना शुरू कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर आ गए। उन्होंने भी बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक सूरज की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, वारदात के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। मृतक की पत्नी आरती ने जेठ जयवीर, देवर सुभांशु तथा ससुर विजयपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और वारदात के बारे में जानकारी ली।
-
थाना प्रभारी राजकमल ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों पुत्र और उनका पिता नशे के आदी हैं। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर इनके बीच झगड़ा होता रहता था। यहां तक कि लगभग हर माह कोई न कोई शांतिभंग में निरुद्ध होता है। मृतक की मां मीना एक साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। उसका अभी तक कोई अता पता नहीं है।
विज्ञापन




एक आरोपी है हिस्ट्रीशीटर
सुभांशु हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह कई बार जेल जा चुका है। आरती ने बताया कि आए दिन तीनों भाइयों और पिता के बीच विवाद होता था। उसके दो बेटियां हैं। नशे की लत के कारण पति बच्चों के लिए दूध तक नहीं लाता था। वह मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण करती है। ससुर विजयपाल शिक्षा मित्र है। सुबह से ही शराब का सेवन करने लग जाते हैं।



पति को बचाने के लिए पुलिस से लगाती रही गुहार
मारपीट में घायल पति को बचाने के लिए आरती नंगे पैर रोते हुए थाने पहुंची। उसने बताया कि उसका हिस्ट्रीशीटर देवर और जेठ उसके पति को पीट रहे हैं। जल्दी नहीं गए तो वे उसे मार देंगे। मृतक और उसके परिजनों में आए दिन होने वाले झगड़े के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आरती चिल्लाती रही और पुलिस से गुहार लगाते-लगाते कई बार बेहोश हुई। पुलिस ने देखा कि महिला की हालत खराब हो रही है, तब जाकर मौके पर पहुंची।

तांत्रिक क्रिया में 1500 रुपये मिले थे, सूरज अपने हिस्से के 500 रुपये मांग रहा था। इसको लेकर मारपीट हुई और दोनों भाइयों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एमपी सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें