फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टैंटीगांव में निकाली रामबरात

विज्ञापन
कस्बा टैंटीगांव में आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई भगवान श्रीराम की बरात l - फोटो : मृतक उदयराज
विज्ञापन
टैंटीगांव। आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान बृहस्पतिवार को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, की बरात आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। बरात में राधाकृष्ण, भोलेबाबा की झांकियां मन मोह रहीं थीं। बरात रामलीला मैदान से शुरु हुई और नौहझील-राया मार्ग, पेट्रोल पंप होते नगला हरिया मार्ग, खैर तिराहा, कराहरी तिराहा हेाती हुई रामलीला मैदान पहुंची। बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया। बरात में डीजे की धुन पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष बृजमोहन लवानियां, प्रबंधक महेश चंद भारती, कोषाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, सोहनलाल, श्याम बिहारी लवानियां, बच्चू सिंह, राकेश, सचिन, दिलीप, ओमप्रकाश, मोनू आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें