जोधपुर-गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान राज्यसभा सांसद माया नारोलिया का पर्स चोरी हो गया। पर्स में मोबाइल और आभूषण समेत कीमती सामान रखा था। वारदात के बाद कई जिलों की जीआरपी चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
राज्यसभा सांसद ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। माया नारोलिया मध्य प्रदेश से राज्यसभा की सांसद हैं। थाने में दी गई तहसील में उन्होंने बताया कि वह गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर B9 की सीट 46 पर सफर कर रही थीं। पलवल स्टेशन पर ट्रेन पहुंचीं तो उनका पर्स चोरी हो चुका था। पर्स में दो मोबाइल, उनका राज्यसभा का आईकार्ड, सोने के आभूषण, नकदी और अन्य सामान रखा था।
राज्यसभा सांसद के साथ हुई घटना पर दिल्ली से मथुरा तक जीआरपी और आरपीएफ टीम अलर्ट है।पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी हुई है।