श्रीनाथजी मंदिर में पूजा करते राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा व उनकी पत्नी गीता शर्मा।
गोवर्धन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को पत्नी गीता शर्मा के साथ पूंछरी पहुंचे। उन्होंने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में गिरिराज महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुग्ध, जल और पंचामृत से गिरिराजजी का अभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर सेवायतों ने परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। जन्माष्टमी के मौके पर गिरिराजजी के दर्शन और अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया। मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज की पूजा कर ब्रज और राजस्थान के बीच जुड़ी धार्मिक आस्था को भी अभिव्यक्त किया। संवाद