फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मां से बिछड़ गया मासूम, रेलवे अधिकारियों ने परिवार से मिलाया; परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Tue, 21 Jul 2026 02:02 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मां से बिछड़े एक बच्चे को रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से सुरक्षित उसके परिजनों से मिला दिया गया। उद्घोषणा के जरिए सूचना मिलने पर परिवार के लोग पूछताछ केंद्र पहुंचे।
 
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन पर बिछड़े बच्चे को रेलवे ने मिलाया परिजनों से, लौटी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अपनी मां से बिछड़े एक मासूम को रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों से मिला दिया गया। सूचना मिलते ही डीएसएस  नरेंद्र सिंह चाहर ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसकी देखभाल कराई। इसके बाद वह पूछताछ केंद्र पहुंचे और उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से बच्चे के परिजनों तक सूचना प्रसारित कराई। कुछ ही देर में उद्घोषणा सुनकर परेशान परिजन पूछताछ केंद्र पहुंचे। बच्चे को सकुशल देखकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। बच्चे और परिजनों के मिलते ही भावुक माहौल बन गया। परिजनों ने डीएसएस  और रेलवे कर्मचारियों की तत्परता व संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें