फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दवा की सात दुकानों पर छापा, 5 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। बिना लाइसेंस के दवाओं की बिक्री और दवाओं के भंडारण की सूचना पर औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को दवा की 7 दुकानों पर छापा मारा। सहायक आयुक्त औषधि आगरा मंडल अतुल उपाध्याय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में टीम ने 5 दवाइयों के नमूने भी जांच के लिए लिए।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त के साथ मंगलवार को औषधि निरीक्षक मथुरा प्रेम पाठक, औषधि निरीक्षक फिरोजाबाद देशबंधु विमल, औषधि निरीक्षक आगरा कपिल शर्मा ने 7 मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान प्रतिष्ठानों में संदिग्ध मिलने पर पांच दवाइयों का सैंपल जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की आपूर्ति एवं विक्रय के रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। दुकानों पर लाइसेंस प्रदर्शित करने व साफ सफाई के निर्देश भी दिए।

दुकानों के कंप्यूटर एवं स्टॉक को खंगाला। इस दौरान दवाओं के नमूने भी लिए गए। अधिकारियों का कहना है कि शासन ने कोडैनेयुक्त कफ सिरप के दुरुपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इसकी जांच की गई। वहीं आयुक्त ने बताया कि बिना लाइसेंस दवा बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार चलेगा। जहां भी शिकायत मिलेगी छापा मारा जाएगा। दवाओं की बिक्री वही करेगा जिनके पास लाइसेंस होगा। जो दवाइयां प्रतिबंधित हो चुकीं हैं, उनकी बिक्री कतई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दवाओं का नमूना फेल होने पर औषधि अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें