फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज चौरासी कोस यात्रा में गूंजा राधे-राधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बृज सेवा फाउंडेशन की श्रीबृज चौरासी कोस यात्रा में श्रद्धालु ब्रज की लीलास्थलियों के दर्शन कर रहे हैं। यात्रियों ने बरसाना, नंदगांव, प्रेम सरोवर और अष्टसखी स्थलों पर दर्शन-पूजन किया। बरसाना में श्रीजी मंदिर के दर्शन किए। फाउंडेशन द्वारा यात्रियों के लिए भोजन, प्रसादी, आवास और परिवहन की व्यवस्था की गई। संस्था का उद्देश्य ब्रज दर्शन के साथ यहां की संस्कृति, विरासत और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। यात्रा का समापन रविवार शाम सात बजे श्रीनाभा पीठ सुदामा कुटी वृंदावन में बृज आनंद एवं दीप महोत्सव के साथ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें