ऊनी वस्त्र धारण किए हुए ठा राधाबल्लभ लाल।
- फोटो : VRINDAVAN
ठाकु र राधाबल्लभ लाल ने सनील की रजाई, ऊनी मोजे किए धारण
वृंदावन(मथुरा)। ठाकुर राधाबल्लभ लाल अब सनील की रजाई और ऊनी मोजे धारण कर रहे हैं। अपने आराध्य के सर्द दर्शनों की एक झलक पाकर भक्तजन निहाल हो रहे हैं। ठा. राधाबल्लभ मंदिर में सेवायत अपने आराध्य को ठंड होने पर सैमल की रुई की सनील की रजाई व हाथ व पैरों में ऊनी मोजे धारण करा रहे हैं।। मंदिर के सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि ठा. राधाबल्लभ लाल को सनील की रजाई और ऊनी मोजे धारण कराए जा रहे हैं। यह ऊनी वस्त्र बसंत पंचमी से एक दिन पूर्व तक धारण कराए जाएंगे।