गोवर्धन (मथुरा)। मथुरा गोवर्धन मार्ग पर अडींग में पीडब्ल्यूडी ने सड़क के किनारे बने एक धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया। इससे स्थानीय लोग नाराज हो उठे। महंत ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल व डीएम कार्यालय में शिकायत की है।
आरोप है कि धर्मस्थल को बिना किसी सूचना के शुक्रवार को तोड़ा गया। खबर सुन तमाम स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। भारी पुलिस बल देखकर लोग दूर खड़े होकर आक्रोश व्यक्त करते नजर आए।
महंत दीनबंधुदास उर्फ फलहारी बाबा का आरोप है कि सहायक अभियंता मनोज कुमार सेंगर ने मंदिर के समीप की जमीन पर कब्जा जमाने वाले लोगों की मिली भगत से बिना सूचना दिए, उनकी अनुपस्थिति में धर्मस्थल तोड़ दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई है जब सड़क और पुलिया निर्माण का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर लोग इसका विरोध जता रहे हैं।