फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुष्य नक्षत्र ने बढ़ाई दुर्गाष्टमी की महिमा, घर-घर होगी पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नवरात्र की अष्टमी मंगलवार को मनाई जाएगी। घर-घर में देवी की पूजा-अर्चना की जाएगी। देवी मंदिरों में भी विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इस बार पुष्य नक्षत्र ने दुर्गाष्टमी की महिमा को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


नवरात्र की दुर्गाष्टमी के उपलक्ष्य में आज घरों में देवी पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही देवी मंदिरों में भी भक्त पूजा अर्चना एवं दर्शनों के लिए उमड़ेंगे। काफी संख्या में भक्तों के यहां कन्या-लांगुरों को भी जिमाया जाएगा।

ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि चैत्र शुक्ल अष्टमी को होने वाली दुर्गाष्टमी की महिमा पुष्य नक्षत्र ने बढ़ा दी है। यह पुष्य नक्षत्र कई वर्षों बाद पड़ रहा है। इसी दिन धृति योग भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


षोडश उपचार से विधि विधान से जगदंबा का पूजन करें। बताया कि देवी का पूजन करने के बाद कन्या-लांगुरों को भोजन कराएं एवं यथासंभव दक्षिणा व उपहार भेंट करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें