फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यूजीसी के विरोध में नगला बिहारी में प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटोयूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के पदाधिकारी।
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सभा के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिकरवार ने कहा कि सरकार द्वारा यूजीसी के नए प्रावधान लागू करने का निर्णय सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक सिद्ध होगा। सिकरवार ने मांग की कि सरकार को तुरंत इसे वापस लेकर समाज में एकजुटता और समरसता का भाव पैदा करना चाहिए। संगठन के वरिष्ठ सदस्य मनोज सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने इसे जल्द वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में मनोज ठाकुर, कन्हैया सिंह, जगदीश सिंह गौर, राजू ठाकुर, हरिचंद प्रधान, मग्गी ठाकुर, भगत सिंह, ओमप्रकाश, राजकुमार तोमर और गगन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें