फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BankeBihari Corridor: बृजवासियों ने मंदिर के गेट पर की नारेबाजी, बोले- मर जाएंगे लेकिन कॉरिडोर नहीं बनने देंगे

Sun, 05 Feb 2023 08:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में आंदोलनकारियों ने श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पर कॉरिडोर बनाये जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यहां कॉरिडोर की जरूरत नहीं है। हम मर जाएंगे लेकिन कॉरिडोर नहीं बनने देंगे। 
विज्ञापन
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के गेट पर नारेबाजी करते आंदोलनकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला के वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पर कॉरिडोर बनाया जाना प्रस्तावित है। स्थानीय लोग लगातार कॉरिडोर बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। मंदिरों के पुजारी, सेवायत, व्यापारी, स्थानीय लोग लगातार भ्रमण कर लोगों का समर्थन मांग रहे हैं। उनकी मांग है कि यह कॉरिडोर नगर के बाहर बनाया जाए।  

विज्ञापन


इसी कड़ी में शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। वह बांके बिहारी मंदिर के गेट पर पहुंचे। यहां शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने बिहारीजी से गुहार लगाते हुए कहा कि रक्षा करो। इस कॉरिडोर के बनने से वृंदावन का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। 

यहां कॉरिडोर की जरूरत नहीं 

उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के बनने से वृंदावन का एक मंदिर, अन्य मंदिरों से अलग हो जाएगा। इसे बनने से रोकिए। आंदोलन में शामिल सोहनलाल मिश्र ने कहा कि हम मर जाएंगे लेकिन कॉरिडोर नहीं बनने देंगे। बिहारीजी मंदिर परिसर में ही हजारों गज जमीन खाली पड़ी हुई है। यहां कॉरिडोर की जरूरत नहीं है।

इस मौके पर अशोक गोस्वामी, रुकमणी रमन गोस्वामी, राजकुमार गोस्वामी, पवन गौड़, मुकेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, नीरज गोस्वामी, सुमित मिश्र, अमित गौतम, गोविंद खंडेलवाल, प्रिंस खंडेलवाल, राजेश शर्मा, मनमोहन गोस्वामी मौजूद रहे। इधर नारायणी सेना के तत्वावधान में कॉरिडोर के विरोध किया गया। 

अखिल भारतीय मठ मंदिर परिषद का मिला समर्थन

अभियान को अखिल भारतीय मठ मंदिर परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेश बाबा ने समर्थन दिया। आचार्य रामानुज, पंडित प्रेम कृष्ण शास्त्री, रामबाबू, गोविंद तिवारी, राहुल शुक्ला, प्रमोद बिहारी, सुमित मिश्र, दीपक पाराशर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें