फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जेल में बंद कैदी कर सकेंगे गोवर्धन की मानसिक परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। शिल्पी फाउंडेशन के प्रयास से जिला कारागार में बंद कैदी गोवर्धन की मानसिक परिक्रमा कर सकेंगे। बुधवार को शिल्पी फाउंडेशन की शिल्पी केशोरैया के साथ जेलर महाप्रकाश व डिप्टी जेलर करुणेश कुमारी ने दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराजजी की पूजा की।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने जेल में कैदियों के लिए ढोलक-हारमोनियम उपलब्ध कराकर राधा नाम संकीर्तन शुरू कराया है। कैदी रोजाना संकीर्तन कर जेल के माहौल को धार्मिकता में बदल रहे हैं। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर और शिल्पी को राधाजी की प्रसादी शॉल और कैदियों के लिए प्रसाद भेंट किया था।

अब कैदियों को गिरिराजजी की मानसिक परिक्रमा कराने के लिए गिरिराजजी की पूजा कर प्रभु से अनुमति मांगी। कैदियों को वितरण करने के लिए प्रसाद लिया गया। शिल्पी ने बताया कि वे कैदियों को अपराध मुक्त रास्ते पर लाने के लिए हर माह गिरिराजजी की परिक्रमा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें