फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीबांके बिहारी के दर्शन पूर्व पंजीकरण व्यवस्था शुरू

Thu, 07 Sep 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रीमाता वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर दर्शन पूर्व पंजीकरण व्यवस्था शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नगर निगम के वृंदावन और मथुरा कार्यालय पर बुधवार को पहले दिन 110 पर्चियां काटीं। हालांकि यह व्यवस्था अभी ट्रायल के तौर पर ऑफलाइन शुरू की गई है। भविष्य में इसे ऑनलाइन भी किया जाएगा। फिलहाल कुछ समय तक बिना पंजीकरण के भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे,लेकिन यह तय है कि आगामी समय में पंजीकरण कराने वालों को ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा।

श्रीबांके बिहारी मंदिर के इतिहास में भीड़ प्रबंधन के लिए पहली बार इतना बड़ा कदम उठाते हुए पंजीकरण व्यवस्था शुरू की गई है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के आदेश पर नगर आयुक्त ने इस व्यवस्था को शुरू किया है। अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर के अनुसार नगर निगम के मथुरा और वृंदावन दोनों ही कार्यालयों पर ऑफलाइन पंजीकरण के लिए काउंटर शुरू कर दिए गए हैं। पंजीकरण कराकर दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का एक प्रवेश गेट आरक्षित किया जाएगा। जैसे ही वह पंजीकरण की पर्ची दिखाएंगे, उनको प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभी यह व्यवस्था ट्रायल के तौर पर है। नगर निगम ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वेब लिंक भी तैयार करा लिया है, जिसे जल्द ही जनता के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस लिंक पर लोग घर बैठे ही पंजीकरण करा सकेंगे। भविष्य में यह भी तय कर दिया जाएगा कि एक दिन में कितने श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जाना है। जैसे ही संख्या तय होगी, सॉफ्टवेयर उसी आधार पर एक दिन में पंजीकरण स्वीकार करेगा। इसके बाद अगले दिन का पंजीकरण दर्शन के लिए स्वीकार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें