फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रधान और चौकीदार करेंगे पटरी और ट्रेनों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेनों पर पथराव की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी ने 40 गांव के प्रधानों के साथ समन्वय बैठक की है। प्रधानों और चौकीदारों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन जीआरपी ने कोटा-भरतपुर, मथुरा-गोवर्धन, राया, अछनेरा, दिल्ली और आगरा रेल लाइन पर चौकसी बढ़ा दी है। जीआरपी ने रेलवे लाइन किनारे बसे 40 गांव के प्रधानों और चौकीदारों के साथ बैठक की है। सभी के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया है।
एसओ जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने और पटरियों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बैठक की गई है। सभी प्रधानों और चौकीदारों से बातचीत की गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वो रेलवे लाइन के किनारे निगरानी रखें। जो भी कोई शख्स ट्रेनों पर पत्थर फेंके। या फिर पटरियों पर पत्थर या अन्य कोई सामान रखें। उसकी पहचान की जाए। ऐसे उपद्रवियों के बारे में तत्काल पुलिस को जानकारी दी जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व में वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों पर हो चुकी है पत्थरबाजी

ट्रेनों पर पत्थरबाजी होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वंदे भारत समेत कई ट्रेनों पर उपद्रवियों ने पत्थर फेंके हैं। यात्रियों को चोटिल किया है। ऐसे में रामलला प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन को देखते हुए रेलवे लाइनों की विशेष निगरानी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें