फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मसानी-आकाशवाणी बिजलीघर की विद्युत आपूर्ति पटरी से उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मसानी और आकाशवाणी बिजलीघर से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बिजली की आवाजाही शुक्रवार रात तक नहीं थमी।
विज्ञापन



एक सप्ताह से मसानी और आकाशवाणी बिजलीघर से बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली कटौती के बारे में अधिकारी उन्हें पूरी जानकारी नहीं देते। इस वजह से ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। दिनेश कुमार का कहना है कि विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है।

बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। रामबाबू का कहना है कि एक सप्ताह से बिजली की किल्लत है। आधे घंटे बिजली आती है और इसके बाद एक से डेढ़ घंटे तक गुल हो जाती है।
विज्ञापन


बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती की समस्या है। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही बिजली कटौती की समस्या को पूरी तरह दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- एस के जैन (मुख्य अभियंता)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें