फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आढ़ती की हत्या के आरोपी का पुलिस कराएगी नार्को टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली की बैंक कॉलोनी में रहने वाले आढ़ती योगेंद्र कुमार गर्ग की मौत की गुत्थी ने पुलिस को उलझा दिया है। 250 से अधिक सीसीटीवी खंगालने और 10 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को हत्या या आत्महत्या के समर्थन में कोई ठोस सबूत हासिल नहीं हुआ है। इधर, मृतक के भाई ने हत्या में आरोपी बनाए योगेंद्र के दोस्त विजय अग्रवाल की भूमिका भी इस मामले में स्पष्ट नहीं हो पा रही है। अब पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट करने के साथ ही विजय का नार्को टेस्ट कराने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़त संचालित करने वाले 52 वर्षीय योगेंद्र कुमार गर्ग कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर स्थित बैंक कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। वह बृहस्पतिवार दोपहर आढ़त से अपने बचपन के दोस्त विजय अग्रवाल निवासी गुरु नानक नगर के पास गए। वहां से रात लगभग नौ बजे करीब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भजन सुनने की बात कहकर निकल गए थे। अगले दिन उनका शव शिवताल कुंड में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण नहीं हुआ है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है।

मृतक के भाई आशीष ने अपने भाई के दोस्त विजय अग्रवाल व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मौत की गुत्थी में कोई सुराग नहीं मिलने के कारण उलझ गई है। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सच्चाई से पर्दा उठाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विवेचना तथ्यपूर्ण तरीके से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें