फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गुम हुई छह वर्षीय बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन पुलिस ने लावारिस घूम रही छह वर्षीय बच्ची को उसके परिजनों के पास पहुंचा दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि डायर 112 पर विकास थाना डींग, राजस्थान द्वारा सूचना दी गयी कि करीब छह साल की एक बच्ची गांठौली सब्जी मंडी के पास सड़क पर लावारिस घूम रही है। इस सूचना पर पीआरवी 2631 मौके पर पहुंची और बच्ची को थाने लाया गया। काफी थानों से संपर्क किया गया एवं सोशल मीडिया पर बच्ची की फोटो बनवाकर डाला गया। इस पर पाली डूंगरा थाना मगोर्रा मथुरा निवासी नारायण ने बच्ची को पहचान लिया।
विज्ञापन

थाने आकर उन्होंने बताया कि यह उनके भांजे प्रकाश की पुत्री है जो झीलरा थाना सेवर जिला भरतपुर राजस्थान में रहते हैं। पड़ताल के बाद बच्ची को नारायण के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें