फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पति के घर पहुंची पत्नी, पुलिस ने भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पति की दूसरी शादी की भनक लगते ही पहली पत्नी घर पर जा पहुंची। यहां पर पहली पत्नी ने जमकर हंगामा किया। पर, पति ने घर का दरवाजा तक नहीं खोला। आरोप है कि हंगामे को देखकर पति ने हाईवे पुलिस से मिलकर पहली पत्नी और बच्चों को गोवर्धन चौराहे तक दौड़ाया। पीड़िता ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है महिला व उसके साथ आए लोगों को वहां से भगाया भी।
विज्ञापन

पीड़िता गुंजन अग्रवाल का आरोप है कि उसका पति आपराधिक प्रवृत्ति का है। तेल चोरी में जेल भी जा चुका है। उसकी हरकतों से परेशान होकर पिछले करीब सात साल से अकेले अपने तीन बेटों के संग आगरा रह रही है। जबकि उनका पति से कोई तलाक नहीं हुआ। ३ दिसंबर को उसे जानकारी मिली कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। साथ ही उसके एक साल बाद बच्चा भी हो गया है। ऐसे में पीड़िता अपने तीनों बेटों और परिवार के संग रविवार अल सुबह हाईवे स्थित प्लेटनियम गोवर्धन चौराहे पर पहुंच गई। यहां पर पहली पत्नी और बच्चों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद भी पति ने घर का दरवाजा नहीं खोला। डायल ११२ पर फोन किया तो पुलिस ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, पर कामयाबी नहीं मिल सकी। आरोप है कि हाईवे पुलिस ने पीड़िता और उसके बच्चों को वहां से भगा दिया। जबकि उसका पति फतेहपुर से गैर जमानती वारंट होने के बाद भी पुलिस ने नहीं पकड़ा। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें