फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: 'पुलिस फंदे पर चढ़ा दे या गोली मार दे, तय स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे'

Mon, 05 Dec 2022 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अखिल भारत हिंदू महासभा ने छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास स्थित ईदगाह में लड्डू गोपाल और हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान किया। पुलिस की सख्ती के बावजूद संगठन अपने एलान पर अड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि मथुरा पुलिस द्वारा हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया जा रहा है। संजय हरियाणा को कोतवाली में बैठाया गया। मुझे उप जिलाधिकारी गोवर्धन द्वारा पांच लाख रुपये का जमानत राशि भरने को कहा गया है। कुछ पदाधिकारियों ने जमानत करा दी है और कुछ बाकी हैं। चाहे मथुरा पुलिस फंदे पर चढ़ा दे या गोली मार दे या जेल भेज दे, हम छह दिसंबर को तय स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। 

अयोध्या, काशी व संगम के जल से करेंगे अभिषेक : ब्रजेश

अखिल भारत हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश भदौरिया ने बताया कि तय स्थल पर छह दिसंबर को अयोध्या, काशी और प्रयागराज के संगम से लाए गए पवित्र जल से लड्डू गोपाल का जलाभिषेक किया जाएगा। यदि प्रशासन ने रोकने की कोशिश की तो आत्मघाती कदम उठाएंगे। सरयू नदी का पवित्र जल सात नवंबर, काशी का पवित्र जल 14 नवंबर और प्रयागराज संगम से 23 नवंबर को पवित्र जल एकत्र किया था। कांवड़ के रूप में पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें