कोसीकलां (मथुरा)। कुछ लोगों ने एक किसान को हरियाणा पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच टीम बनकर 15 हजार ठग लिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।
बठैनगेट स्थित बिहारजी कॉलोनी निवासी टेकचंद खेत पर काम कर रहा था। तभी वहां कुछ लोग पहुंचते हैं और वहां बैठकर शराब पीते हैं। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। शुक्रवार की शाम को जब वे लोग फिर पहुंचे तभी कुछ युवक हरियाणा पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच टीम बनकर खेत पर पहुंच गए और उन्होंने सभी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद युवकों ने किसान को शराब तस्कर बना लिया। मामला रफादफा करने के चक्कर में पीड़ित किसान से युवक 15 हजार रुपये ठग ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।