फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस ने फोर्स बढ़ाई, तब मिली जाम से रिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित नरहौली पुल के नीचे रेलवे द्वारा तीसरी लाइन पर आरसीसी बॉक्स लगाने के कार्य के कारण शुक्रवार को पहले दिन भले ही रूट डायवर्जन फेल हो गया, लेकिन शनिवार को यातायात सामान्य रहा। कहीं जाम नहीं लगने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


दरअसल पहले दिन पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई थी, लेकिन शनिवार को हाईवे पर फोर्स बढ़ा दी गई, जिसकी वजह से वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिल सकी।

रेलवे द्वारा प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नरहौली पुल के नीचे कार्य करने के लिए 45 दिन का रुट डायवर्जन तैयार किया था। साथ ही यह भी कहा कि जिस दिन आवश्यकता होगी उसी दिन इसे लागू किया जाएगा। बृहस्पतिवार को रेलवे ने पुलिस को 14 से 19 सितंबर तक रूट डायवर्ट कराने के लिए पत्र भेजा।
शुक्रवार को पहले दिन पुलिस और एनएचएआई की अनदेखी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। हाईवे के साथ ही शहर की प्रत्येक सड़क पर जाम लगा रहा। एसपी ट्रेफिक देवेश कुमार ने बताया कि नरहौली पुल पर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही अन्य जो कमियां दिखी उन्हें दूर किया गया। यही कारण रहा कि शनिवार को जाम से मुक्ति मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें