फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में मां-बेटे से हुई लूट में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। थाना क्षेत्र के मथुरा-वृंदावन रोड पर वात्सल्य ग्राम के पास सोमवार शाम स्कूटी सवार मां-बेटे के साथ हुई लूट में पुलिस मंगलवार को खाली हाथ रही। हालांकि पुलिस ने दावा किया कि वह अपराधियों की गिरफ्तारी व खुलासे के निकट है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। चर्चा यह भी है कि पुलिस को एक लुटेरा और वारदात में प्रयुक्त बाइक मिल गई है। लुटेरे के दो अन्य साथियों की तलाश है।
विज्ञापन


सोमवार शाम वृंदावन में दर्शन करके बेटे के संग स्कूटी से लौट रही बैरागपुरा गली तीन निवासी पूजा त्यागी से बाइक सवार तीन लुटेरों ने वात्सल्य ग्राम के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में मां और बेटे घायल हो गए थे।

इस मामले में घायल महिला की बहन चित्रा ने लुटेरों के खिलाफ कोतवाली वृंदावन में पर्स लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें दो मोबाइल, नकदी और महत्वपूर्ण कागजात लुटना बताया गया है। पुलिस ने आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो राहत की सांस ली। एएसपी/सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह के अनुसार जल्द ही लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



नशेड़ी बताए जा रहे हैं लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे नशेड़ी बताए जा रहे हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि यह शातिर किस्म के लुटेरे हैं। पूर्व में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।इधर, बढ़ती वारदात के बाद व्यापारियों का कहना है कि वृंदावन में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें