फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पुलिस सख्त, खुराफात की तो होगी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पुलिस और प्रशासन सख्त है।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बैठक की। इसमें स्पष्ट आदेश दिया कि खुराफात करने वालों को बख्शा न जाए। उनको तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। कानून व शांति व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ सहन नहीं होगा। इसी क्रम में 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर पाबंद किया गया है।
विज्ञापन


इधर, डीएम-एसएसपी से वार्ता के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने महायज्ञ का कार्यक्रम शांति व्यवस्था देखते हुए स्थगित करने का एलान किया। इधर, हिंदू महासभा की ओर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि में जलाभिषेक करने के एलान के बाद महासभा से जुड़े लोगों सहित 100 से अधिक को सीआरपीसी की धारा 107/116 के नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें