फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दलालों पर चला पुलिस का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिवहन विभाग का कार्यालय तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को खुला तो बदला-बदला नजर आया। ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीआई) के गेट पर हर समय लगे रहने वाले दलालों के बिस्तर गायब थे। पुलिस ने अपना डंडा चलाकर इन्हें यहां से हटाया। पुलिस कार्रवाई का भय इतना था कि एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनकर कार्यालय से भागते नजर आए। अमर उजाला ने छह अप्रैल के अंक में लाइसेंस के 45 सौ रुपये, मैडम भी पैसे ले रही हैं..., और सात अप्रैल के अंक में वाहन की फिटनेस कराना, लोहे के चने चबाना शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो विभागीय अधिकारी नींद से जागे। उसके बाद लगातार तीन दिन की छुट्टी पड़ी तो सोमवार को कार्यालय खुला। इससे पूर्व संभागीय निरीक्षक नीतू सिंह ने कोतवाली प्रभारी को पत्र लिखकर दलालों को हटाने की मांग की। सोमवार सुबह जैसे ही कार्यालय खुला अद्दा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख दलालों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने यहां से न केवल दलालों के बिस्तर साथ ही ढकेल आदि को भी हटवा दिया। पुलिस के जाने के बाद दलाल कार्यालय के आसपास मड़राते जरूर देखे गए। दलालों में कार्रवाई का इतना भय था कि कार्यालय में अंदर जाने से पहले वह गेट के आसपास अपने एक साथी को खड़ा करके ही अंदर गए। ताकि यदि पुलिस या अन्य कोई अधिकारी छापा मारने के लिए आए तो उन्हें भागने का मौका मिल जाए। वृंदावन कोतवाली प्रभारी ने बताया कि संभागीय निरीक्षक ने पत्र लिखा था उस पर दलालों को हटाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें