वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी के प्राकट्यकर्ता स्वामी हरिदास के अवतरण दिवस पर आयोजित दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का समापन कवियों के काव्य पाठ से हुआ। कवियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं से जहां लोगों में जोश का संचार किया वहीं जमकर गुदगुदाया।
आईओपी कॉलेज में स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का दूसरे दिन शुभारंभ संत सियाराम बाबा के सानिध्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी राकेश चतुर्वेदी, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राम विलास चतुर्वेदी और समिति सचिव गोपी गोस्वामी ने दीप जलाकर किया। जबलपुर से आईं मणिका दुबे, मुंबई से आए गौरव शर्मा, कोटा के जगदीश सोलंकी, अलीगढ़ से सचिन अग्रवाल, फिरोजाबाद के प्रवीण पांडे, प्रखायत कवि दिनेश बाबरा ने जब हास्य, वीर रस की कविता सुनाई तो कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग तालियां बजाए बिना नहीं रह सके।
महोत्सव में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, बैंक ऑफ बड़ौदा के जीएम राकेश शर्मा, अभिनेत्री और मॉडल अंकिता खेरा, वर्षा ठाकुर ने स्वामी हरिदास को पुष्पांजलि अर्पित की।