फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना शुद्धिकरण के लिए पीएमओ भेजे ढाई हजार पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना जल शुद्धिकरण संघर्ष समिति लगातार अविरल निर्मल यमुना जल के लिए आंदोलन कर रही है। यमुना शुद्धिकरण के लिए जनसमर्थन दर्शाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को करीब ढाई हजार व्यक्तिगत पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारी पं. यज्ञदत्त शास्त्री ने बताया कि समिति ने प्रथम चरण में केवल मथुरा जनपद की जनता से व्यक्तिगत पत्र भरवाकर प्रधानमंत्री को भेजे हैं, जिसके अंतर्गत लगभग ढाई हजार पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में करीब दस हजार पत्र भेजने का लक्ष्य है जो कि इस महीने में पूरा कर लिया जाएगा। आंदोलन को अलग-अलग धार्मिक संगठन और सामाजिक संगठन के लोगों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। जिसके अंतर्गत गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर पुरुषोत्तम लाल महाराज एवं पद्मश्री संत रमेश बाबा ने भी इस मुहिम को अपना समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद हेमामालिनी ने पिछले 10 वर्ष में यमुना जल के लिए कई वादे किए, लेकिन कोई भी काम धरातल पर नहीं हुआ है। इस वजह से भी ब्रजवासी वर्तमान सांसद से नाराज हैं। यमुना जल शुद्धिकरण अभियान समिति के विजय चतुर्वेदी और अन्य पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को गोकुल बैराज क्षेत्र का भ्रमण किया और वहां प्रदूषण की स्थिति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें