फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पीएम और सीएम हो सकते हैं ब्रज रज उत्सव के खास मेहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
- 14 नवंबर से रेलवे मैदान पर होने जा रहा है आयोजन, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

- 23, 24 व 25 नवंबर को संत मीराबाई जन्मोत्सव पर होगा खास आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। ब्रज रज उत्सव में देश की सांस्कृतिक विरासत और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। 14 नवंबर से शुरू होने जा रहे इस उत्सव में हेमामालिनी, अनुराधा पोड़वाल, सुमित्रा गुहा, सुजीत ओझा, मालिनी अवस्थी, विवेक प्रकाश, सिद्धी धमाल और पुनीत इस्सर जैसे प्रख्यात कलाकर प्रस्तुति देंगे। उत्सव 23-25 नवंबर तक संत मीराबाई के नाम रहेगा। संभावना जताई जा रही है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की खास मेहमान के रूप में यहां मौजूदगी हो सकती है।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलास्थली ब्रज का सांस्कृतिक स्वरूप अनूठा है। ब्रज की इसी अनूठी संस्कृति, कला, शिल्प के साथ देश-प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, व्यंजन को साथ लेकर ब्रज रज उत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है। इस बार यह आयोजन धौलीप्याऊ रेलवे मैदान पर 14 से 17 नवंबर तक होगा। इस वर्ष इस आयोजन को वृहद रूप दिया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की प्रमुख भागीदारी है। हस्तशिल्प विभाग के शिल्पकार भी इसमें भागीदारी रहेगी। इस दौरान सायंकालीन कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप के साथ आयोजन स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें