फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गलत तरीके से चल रहा कनेक्शन तो करा लें सही

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यदि आपका विद्युत कनेक्शन गलत तरीके से चल रहा है तो इसे सही करा लें। अन्यथा की स्थिति में आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। विद्युत निगम द्वारा इसके लिए क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत निगम द्वारा उपभोक्ताओं को सही कनेक्शन के माध्यम से सही बिल मुहैया कराने एवं समस्याओं का समाधान करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्युत निगम द्वारा अब उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी चेक किए जाएंगे। यह चेकिंग इसलिए की जाएगी, क्योंकि निगम को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि लोगों द्वारा घर में लिए गए एक ही कनेक्शन से कई घरों की लाइट जलाई जा रही है। घर के नाम पर लिए गए कनेक्शन से दुकान में भी विद्युत का प्रयोग किया जा रहा है।
एक दुकान से दो अथवा अधिक दुकानों में लाइट जल रही है। विभागीय नियमों के अनुसार यह गलत है और इसमें जुर्माने का प्रावधान है। इसके लिए ही अब शहरी क्षेत्र में चेकिंग की जाएगी। ताकि गलत चल रहे कनेक्शनों पर कार्यवाही हो सके। हालांकि इससे पूर्व उपभोक्ताओं को अपने कनेक्शन सही कराने के लिए समय दिया गया है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता शहरी आशीष गुप्ता ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा एक परिसर के कनेक्शन से दूसरे परिसर में जलाई जा रही लाइट गलत है। उपभोक्ताओं को एक परिसर में एक ही कनेक्शन का प्रयोग करना चाहिए। कहा कि उन्होंने हाल ही में चार्ज लिया है। ऐसे में वह पहले क्षेत्र को समझेंगे। इसके बाद ही कुछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें