फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मिष्ठान विक्रेता से लूट की कोशिश करने वाले अभियुक्तों के फोटो जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। कोतवाली पुलिस ने मिष्ठान विक्रेता से लूट में नाकाम फरार अभियुक्तों के फोटो जारी किए हैं, सीसीटीवी की जांच के बाद जारी किए गए फोटो में तीनों बदमाशों के चेहरे साफ दिख रहे हैं।
विज्ञापन



बांकेबिहारी मंदिर के समीप राधाबल्लभ मिष्ठान भंडार पर नौ जून की रात बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने लूट की कोशिश की थी, लेकिन दुकान स्वामी मुकेश अग्रवाल और छोटे भाई राकेश के विरोध करने पर भाग खड़े हुए थे। भागते हुए एक युवक ने तमंचा से फायर झोंक दिया था जिसके छर्रे मुकेश के सिर और हाथ में लगे थे।

घनी आबादी में हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई थी। पुलिस तभी से बदमाशों को पकड़ने के लिए काम कर रही है। जिस ओर बदमाश भागे थे वहां के रास्तों की सीसीटीवी फुटेज देखी गईं। घटना से पूर्व की फुटेज भी देखी गई, जिसमें युवक रेकी करते नजर आ रहे हैं तथा घटना के बाद साफा को हटाकर एक स्थान पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


फुटेज मिलने के बाद तीनों युवकों को उक्त घटना में संदिग्ध मानते हुए उनके फोटो सरकुलर किए गए हैं। एसएचओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि फोटो के जरिये अभियुक्तों को पकड़ने में मदद मिलेगी, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें