फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बूथों पर संशोधन कराने और नाम जुड़वाने पहुंचे लोग

विज्ञापन
औरंगाबाद के प्राथमिक विद्यालय में लगे एसआईआर शिविर का निरिक्षण करते जिलाधिकारी।
विज्ञापन
मथुरा।जिला प्रशासन की ओर से रविवार को जिलेभर के 2266 मतदेय स्थलों पर मेगा कैंप लगाए गए। तमाम मतदाताओं ने नाम, पतों में बदलाव कराने के लिए फॉर्म सात और आठ लिए। वहीं सैकड़ों नए मतदाताओं ने फॉर्म छह भरकर जमा किए। अधूरे फॉर्म जमा करने वालों को नोटिस भी थमाए गए। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज और औरंगबादा के प्राथमिक विद्यालयों के मतदेय स्थलों पर पहुंचकर जायजा लिया। कैंपों में बीएलओ ने ड्राफ्ट सूची पढ़कर सुनाईं। अधिकांश मतदेय स्थलों पर फॉर्म जमा करने से ज्यादा फॉर्म लेने वाले लोग पहुंचे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नए मतदाता बनने और नाम, पतों में संशोधन कराने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग मतदेय स्थलों पर पहुंचे। कई जगह फॉर्म कम पड़ गए। अधूरे गणना फॉर्म जमा करने वाले मतदाताओं से फॉर्म पूरा करने के लिए दस्तावेज मांगे गए। जीआईसी बूथ पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बीएलओ से जानकारी ली कि उनके क्षेत्र में कितने-कितने नाम कटे है, कितने फॉर्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त हुए हैं। कितने लोगों को नोटिस दिया गया है। जीआईसी पर पर्याप्त संख्या में तीनों प्रारुपों के फॉर्म उपलब्ध थे। इसके बाद औरंगाबाद के बूथ पर पहुंचकर उन्होंने कार्य का जायजा लिया। यहां मतदाता कम पहुंचे थे। उन्होंने फॉ़र्म की उपलब्धता और नोटिस आदि के बारे में जानकारी हासिल की।डीएम ने कहा कि नए मतदाता बनने के लिए अपने बीएलओ से फॉर्म प्राप्त करके उसे भरकर जमा करवाएं। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक छूटना नहीं चाहिए तथा कोई अयोग्य व्यक्ति सम्मिलित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्वाचक नामावली को पूर्ण रूप से त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसडीएम सदर अभिनव जे जैन, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें