मथुरा। गुड फ्राइडे के बाद शनिवार-रविवार होने के कारण जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ अधिक देखी गई। यात्रियों की अचानक बढ़ी संख्या को देखकर जीआरपी व आरपीएफ सतर्क रही। उनके द्वारा आने जाने वालों पर नजर रखी गई। जंक्शन के मुख्य तथा गेट संख्या दो पर विशेष सतर्कता बरती गई।
शुक्रवार को गुड फ्राइडे होने के कारण सरकारी अवकाश था। जिसके चलते दिल्ली तथा अन्य स्थानों से आने वाले श्रद्धालु यात्रियों की संख्या सुबह से ही बढ़ गई। रेलवे अधिकारियों ने टिकट विंडों पर सक्रियता ओर अधिक बढ़ा दी। यहां पर टिकट लेने वालों की संख्या बढ़ गई और लंबी लाइन लग गई। आगरा मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि भीड़ को देखते हुए सभी को सतर्क किया गया था। संवाद