फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पार्किंग बनेगी स्मार्ट, सीसीटीवी से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। एनसीआर की तर्ज पर अब वृंदावन की पार्किंग भी स्मार्ट होने जा रही हैं। इनमें वाहन सीसीटीवी की निगरानी में सुरक्षित होंगे। वाहन चालकों से शुल्क ऑनलाइन लिया जाएगा। बूम बैरियर और नंबर प्लेट रीडर भी लगाए जाएंगे। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने इसके लिए दिल्ली-एनसीआर की निजी एजेंसी से पांच साल का अनुबंध किया है। स्मार्ट पार्किंग बनाने की शुरुआत छटीकरा मार्ग स्थित मल्टीलेवल पार्किंग से हो चुकी है। इसके बाद एमवीडीए द्वारा संचालित तीन अन्य पार्किंग को भी इसी तहत सुविधाओं से लैस किया जाएगा। चार घंटे के लिए प्रति वाहन 50 रुपये शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन



मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने पार्किंग में सुविधाएं विकसित करने के लिए दिल्ली-एनसीआर की पार्क प्लस एजेंसी के साथ पांच साल का अनुबंध किया है। इसके तहत एजेंसी द्वारा एक-एक कर सभी 4 पार्किंग को पूर्ण रूप से स्मार्ट बनाना और उनका संचालन करना है। पार्किंग में खड़े किए जाने वाले वाहनों पर आधुनिक उपकरणों से नजर रखी जाएगी और वाहन चालकों से पार्किंग शुल्क ऑनलाइन लिया जाएगा। ताकि वाहनों के आवागमन और पार्किंग की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा सके।


मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की ओर से छटीकरा मार्ग स्थित रुक्मिणी विहार मल्टीलेवल पार्किंग, मांट मार्ग स्थित दारुक पार्किंग, टीएफसी पार्किंग, नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किग का संचालन किया जाता है। एजेंसी इन सभी को एक-एक कर आधुनिक सुविधाओं से लैस करेगी। शुरुआत रुक्मिणी विहार मल्टीलेवल पार्किंग से की गई है।
विज्ञापन


क्या होंगी सुविधाएं
वाहनों की निगरानी से लेकर शुल्क वसूल करने और शुल्क की रसीद देने तक की व्यवस्था कैमरों और कम्प्यूटर द्वारा संचालित होगी। पूरी पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गेटों पर बूम बैरियर, नंबर प्लेट रीडर और इंटीग्रेटेड कैमरे लगाए जाएंगे। एक खास सॉफ्टवेयर भी लगाया जाएगा, जिससे पार्क की गाड़ियों की संख्या और खाली जगह की भी जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध हो सकेगी। फास्ट टैग और स्वैप मशीनोें के जरिए पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। पार्किंग के सभी कर्मचारी यूनीफार्म में होंगे और पहचान पत्र भी होगा।

सभी पार्किंग इंटिग्रेटेड होगी



सभी चारों पार्किंग इटिग्रेटेड होंगी। इससे यह पता चल सकेगा कि किस पार्किंग में कितने वाहन हैं और वाहन आने की क्षमता है या नहीं। अन्य वाहनों में कितने वाहन हैं और कितनी जगह बची है। इससे किसी भी पार्किंग में वाहनों की भीड़ नहीं होगी। जगह के अनुसार सभी पार्किंग में वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। इससे वाहन चालक को पार्किंग में वाहन ले जाने और निकालने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

रुक्मिणी विहार पार्किंग का स्मार्ट बनाने का कार्य एक माह में पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद अन्य पार्किंग में भी इसी तरह की सुविधाएं विकसित करेंगे। सभी पार्किंग में पार्किंग शुल्क प्रति चार घंटे के 50 रुपए निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

- प्रशांत राघव, पार्क प्लस के प्रतिनिधि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें