फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सज गए शिवालय, उमड़ेगी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सावन का आज दूसरा सोमवार है। शिवालयों में पूजन के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। एक दिन पहले ही मंदिरों में सजावट सहित तैयारियां कर ली गईं हैं। सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है।
विज्ञापन


भक्तजन सोमवार को व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की पूजा करेंगे। शिवलिंग का जलाभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा अर्पित करेंगे। इसके लिए शिवालयों को सजा लिया गया। आज शिव मंदिरों में विशेष फूल बंगले सजेंगे। भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम द्वारा मंदिरों के आसपास सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराय गया है। यह व्यवस्था सोमवार को भी रहेगी। मंदिरों के आसपास कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की भी व्यवस्था रहेगी। ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को व्रत, रुद्राभिषेक, ओम नम: शिवाय का जाप लाभदायक होता है। शिव मंदिर में दीप जलाने से राज योग बनता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें