मथुरा। गोवर्धन में परिक्रमा लगाते उप्र के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : mathura
गोवर्धन (मथुरा)। उप्र के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को गोवर्धन पहुंचकर गिरिराजजी की परिक्रमा लगाई।
लोनिवि के अतिथि गृह में वार्ता करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने देश को सुरक्षित होने का विश्वास दिलाया तो प्रधानमंत्री ने विदेशों में सम्मान दिलाया। सीज फायर जरूरी था, युद्ध की स्थिति में जनहानि की संभावना बढ़ जाती। सेना के पराक्रम ने भारत को विदेशों में सम्मान दिलाया है। उन्होंने सेना के पराक्रम की प्रशंसा करते हुए आतंकी कैंपों के ध्वस्त करने की जानकारी दी। उन्होंने दानघाटी मंदिर के दर्शन कर परिक्रमा प्रारंभ की। विधायक राजेश चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सियाराम शर्मा, मुकेश गौतम, सुरेंद्र प्रधान, सुशील अग्रवाल, पंकज ठाकुर साथ रहे।