फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दूसरे दिन भी 3 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में लगातार दूसरे दिन भी तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक डॉक्टर व सेना का कर्नल भी शामिल है। अब एक्टिव केस की संख्या 9 हो गई है। मंगलवार को भी तीन संक्रमित मिले थे और बुधवार को भी तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक गोवर्धन निवासी है, जबकि दो मथुरा के रहने वाले हैं। इनमें एक सेना का कर्नल और दूसरा डॉक्टर सीएचसी पर तैनात है। इन लोगों ने तबीयत बिगड़ने पर जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची। इन्हें होम आइसोलेट किया। साथ ही मेडिसिन किट भी दी। जांच के लिए निकट परिजन के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

उक्त तीन संक्रमितों को मिलाकर अब जिले में 9 एक्टिव केस हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं और गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि संक्रमितों को मेडिसिन किट दी गई हैं। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उनके स्वास्थ्य पर भी विभाग की नजर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें