फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रेन की चपेट में आई बुलंदशहर की वृद्धा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार को रेल लाइन पर एक वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वृद्धा बुलंदशहर की रहने वाली थी। अपने बेटे के साथ जमुनापार में किराए के मकान में रहती थी।
विज्ञापन

75 वर्षीय नत्थो देवी पत्नी नानक निवासी जंगलपुरी, औरंगाबाद, बुलंदशहर बड़े बेटे अर्जुन के साथ किराए के मकान में रहती थी। अर्जुन एक ढाबे पर खाना बनाने का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह वह घर पर था। नत्थो देवी किसी काम से गई थीं।
रिलायंस पंप के पास रेलवे लाइन को पार कर रहीं थीं, तभी रेलगाड़ी आ गई। उसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। शिनाख्त के आधार पर बेटे अर्जुन को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा के अनुसार शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें