फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा करने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ शिक्षक

विज्ञापन
ऑन लाइन शिकार हुआ शिक्षक द्वारा एसएसपी को सौपा हुआ शिकायती पत्र - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)l ब्रजधाम विद्या मन्दिर के शिक्षक ऑन लाइन ठगी का शिकार तब हुआ जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे की फीस जमा करने के नाम पर खाता संख्या मांगी l खाते से मेसेज आने के बाद रूपये उड़ाये l इसे लेकर पीड़ित शिक्षक ने एसएसपी को शिकायत पत्र से मामले से अवगत कराया हैं l ब्रजधाम विद्या मंदिर पाली डूंगरा के शिक्षक भगत सिंह के फोन पर बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का बच्चे की फीस ऑन लाइन जमा करने को लेकर फोन आया l और बोला फोन पे का नम्बर पूछने लगा l मैंने फोन पे का नम्बर उसे दे दिया l अज्ञात व्यक्ति ने शिक्षक के नम्बर पर रूपये ट्रांसफर का लिंक भेजा l लिंक पर टच करते ही शिक्षक के खाते से पंद्रह हजार उड़ गए l जब तक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूसरी रूपये ट्रांसफर की लिंक भेजी उस पर टच करते ही तीन हजार रूपये खाते से कट गए l इस दौरान शिक्षक भगत सिंह के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा अठारह हजार रूपये पार कर दिए l इससे शिक्षक के पैरों तले जमीन खिसक गई l संस्थान के चेयरमैन जगवीर सिंह ने बताया कि फीस जमा करने के नाम पर शिक्षक के खाते से अठारह हजार अज्ञात व्यक्ति द्वारा पार किये गए हें l इसे लेकर चेयरमैन जगवीर सिंह और पीड़ित शिक्षक भगत सिंह ने एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर को शिकायती पत्र सौपकर मामले को अवगत कराया हैं l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें