फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुठभेड़ में तेल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। गुजरात से मथुरा रिफाइनरी आने वाली क्रूड ऑयल की पाइपलाइन से तेल चोरी करने के आरोपी वसीम उर्फ सलमान को पुलिस ने मुठभेड़ में शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बाएं पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन


आरोपी करीब तीन माह पूर्व तेल की पाइप लाइन में सेरसा गांव के खेत में बॉल्व लगाकर चोरी करने के प्रकरण में वांछित था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात को सेरसा गांव के जंगल में पुलिस पहुंची तो आरोपी वसीम उर्फ सलमान निवासी खीरी, लखीमपुर ने फायरिंग कर दी।
एसओजी व फरह पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि घायल बदमाश को फरह सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें