फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भरी दुपहरी ओसीबी खराब, छूटे लाेगों के पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। जर्जर ओसीबी, तार व ओवरलोडिंग के चलते नगर की बिजली आपूर्ति पटरी से उतरने लगी है। मंगलवार दोपहर ओसीबी में खराबी आने से 2 घंटे तक आधे से अधिक नगर की बिजली गुल रही। वहीं कार्य के चलते गोपाल बाग फीडर से 6 घंटे आपूर्ति बंद रही। परेशान लोग सोशल मीडिया पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 6 बजे शेखान मोहल्ले व कमला नगर में फेस उड़ गए। लोगों की शिकायतों के बाद सुबह 10 बजे फेस सही हो सके। इसके बाद दोपहर में करीब सवा 12 बजे ओसीबी में खराबी आग गई, जिससे आर-2, गोपाल बाग तथा एसटीडब्लू से पोषित होने वाले 9 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। ढाई बजे आपूर्ति शुरू हुई तो गुरूषगंज में मरम्मत कार्य के चलते गोपाल बाग फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। यह शाम 6 बजे शुरू हुई तो लुका छिपी का खेल शुरू हो गया। रात्रि में बठैन गेट पर वाल्मीकि पार्क के समीप लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस कारण भी घंटों बिजली बंद रही।

उपभोक्ता महेंद्र सिंह, अनिल कुमार, ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि जर्जर ओसीबी व ओवरलोडिंग की समस्या से अधिकारी निजात नहीं दिला पा रहे हैं। अफसर बिजलीघर की लॉग शीट का अवलोकन करेंगे तो हालत के पता लग जाएगा। वहीं एक उपभोक्ता सोशल मीडिया पर भड़ास निकालते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने के लिए वर्ष 2027 में नोटा का बटन दबाना है। एक अन्य यूजन ने लिखा कि कुछ तो शर्म करो, छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें