फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब वृंदावन से भी दिल्ली के लिए मिलेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन से दिल्ली का सफर आसान होने वाला है। परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए वृंदावन से दिल्ली तक बस सेवा की शुरुआत करने जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली से वृंदावन और वृंदावन से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को बार-बार सवारी वाहन नहीं बदलना पड़ेगा। वृंदावन बस अड्डे से उन्हें दिल्ली के लिए रोडवेज की बस मिलेगी। जो दोपहर दो बजे बस अड्डे से चलेगी। शाम तक दिल्ली पहुंच जाएगी। उनका सफर आसान हो जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि आगामी सात दिन में बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
निगम अधिकारियों ने वृंदावन से दिल्ली के लिए कई साल पहले बस सेवा चलाई थी, लेकिन यात्रियों की संख्या में लगातार कमी होने के कारण करीब पांच साल पहले बस सेवा को बंद कर दिया गया था। अब दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होते देख निगम अधिकारियों ने वृंदावन दिल्ली रूट पर बस चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जल्दी ही जारी कर दी जाएगी किराया सूची
बस सेवा की शुरुआत किराया सूची जारी न होने की वजह से रुकी हुई है। निगम के अधिकारी वृंदावन से दिल्ली के बीच में पड़ने वाले स्टॉप के अनुसार किराया सूची तैयार कर रहे हैं। सफर के दौरान बस किन-किन स्टॉपेज पर रूकेगी। ये भी तय किया जा रहा है। वृंदावन-दिल्ली रूट पर नई बस लगाई गई है। इससे यात्रियों का सफर काफी आरामदायक रहेगा।
विज्ञापन

वर्जन
वृंदावन से दिल्ली के लिए बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। प्रथम चरण में एक बस चलाई जा रही है। यात्रियों की संख्या ज्यादा हुई तो दूसरी बस लगाने पर विचार किया जाएगा। जल्दी ही बस की किराया सूची और स्टॉपेज की संख्या जारी कर दी जाएगी।
- मदन मोहन शर्मा, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें