फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब मिलेगा शहीद को सम्मान, लगेगी प्रतिमा और बनेगा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। नगला खुटिया में शहीद पुष्पेंद्र सिंह की प्रतिमा लगे बिना ही मिथ्या रिपोर्ट शासन को भेजने की खबर अमर उजाला में मंगलवार के अंक में
विज्ञापन

प्रकाशित होते ही स्थानीय प्रशासन में खलबली मच गई। मंगलवार सुबह तहसीलदार अजीत सिंह की अगुवाई में टीम शहीद के गांव पहुंची और अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पाया कि मौके पर शहीद की प्रतिमा नहीं लगी है। उधर, एसडीएम ने कहा कि मिथ्या रिपोर्ट तैयार करने वाले लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई होगी। अमर उजाला में कागजों में ही लगा दी शहीद की प्रतिमा Iशीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद तहसीलदार अजीत सिंह, नायब तहसीलदार नीतू सिंह, लेखपाल जिलेदार सिंह, टेकचंद, ओमवीर सिंह, भूरी सिंह अधिकारी सक्रिय हुए और शहीद के नाम से बनने वाले स्टेडियम के लिए सरकारी भूमि चिन्हित की। यह देखकर शहीद के परिजनों को बेटे की प्रतिमा लगने और उसके नाम से स्टेडियम बनने की उम्मीद जगी है। शहीद के पिता तेज सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रतिमा लगाने व स्टेडियम बनवाने को लेकर 8 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद 2 फरवरी को प्रतिमा नहीं लगने का शिकायती पत्र भेजा। इसके बाद उपजिलाधिकारी कार्यालय की ओर से प्रतिमा लगने की रिपोर्ट 23 मार्च को शासन को भेजी गई।I



Iतहसीलदार के नेतृत्व में टीम शहीद के गांव नगला खुटिया गई थी। मौके पर शहीद की प्रतिमा स्थापित नहीं मिली। लेखपाल ने झूठी रिपोर्ट तैयार की थी। रिपोर्ट की समीक्षा कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। I
विज्ञापन
विज्ञापन


I-कमलेश गोयल, एसडीएम, गोवर्धनI



Iअमर उजाला का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिसने मेरी आवाज को उठाया। तहसील प्रशासन की टीम ने पुष्टि कर ली है कि अंत्येष्टि स्थल पर शहीद कोई प्रतिमा नहीं है। उम्मीद है अब शहीद को सम्मान मिल पाएगा। अगर अब भी प्रतिमा नहीं लगी तो मैं परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मिलूंगा।I
I - तेज सिंह, शहीद पुष्पेंद्र सिंह के पिताI


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें