फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डेढ़ माह में बरसाना रोपवे चालू न हुआ तो जारी होगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कई सालों से धरातल पर उतरने का इंतजार कर रही बरसाना रोपवे परियोजना के लिए अब कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने डेढ़ माह की समय-सीमा तय कर दी है। यदि इस समय सीमा में काम नहीं हो पाया तो कंपनी के खिलाफ नोटिस जारी होगा। उन्होंने विप्रा सचिव को परियोजना स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


जैसा कि अपेक्षित था, बृहस्पतिवार को कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने टीएफसी में जिले के प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा के बीच बरसाना रोपवे की भी जानकारी मांगी। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्यामबहादुर सिंह ने बताया कि कार्यदायी कंपनी को कई बार समय सीमा दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक काम पूरा करके नहीं दिया गया। बरसाना रोपवे की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कमिश्नर ने कहा कि रोपवे का काम 2016 से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने विकास प्राधिकरण सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी से कहा कि वे बरसाना जाकर रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें