फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे थानों के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस सत्यापन कराने के लिए थानों के चक्कर काटने वाले लोगों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। मथुरा पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए पोर्टल लांच किया है। लोग अब ऑनलाइन आवेदन करने के साथ उसकी वस्तुस्थिति को भी देख सकते हैं। एसएमएस के माध्यम से भी पुलिस आवेदन की स्थिति बताएगी।
विज्ञापन

पोर्टल लांच करते हुए एडीजी आगरा राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के उद्देश्य से मथुरा पुलिस का पोर्टल विकसित किया है। इसमें नागरिकों की सुविधाएं, पुलिस कल्याण और अन्य सुविधाओं के अलावा विभिन्न विकल्पों के माध्यम से सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों, पेंशनरों, मृतक आश्रितों के लिए भी ऑनलाइन सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि नागरिक का आवेदन प्राप्त होते ही पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक स्तर पर फाइल के मूवमेंट की सूचना आवेदक को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी। आवेदक स्वयं भी पोर्टल पर फाइल नंबर से अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति जान सकेगा।
विज्ञापन

-
एक क्लिक पर मिलेगा लंबित फाइलों का विवरण
पुलिस अधिकारियों को भी पोर्टल के माध्यम से सुविधाएं मिलेंगी। पर्यवेक्षण अधिकारीगण ‘ऑफिसर लॉगिन’ के माध्यम से लंबित फाइल को सिंगल क्लिक पर देख सकेंगे। वर्तमान में सभी कार्य मैनुअली रजिस्टरों के माध्यम से किए जाते हैं। इसमें लंबित फाइल देखने का विकल्प नहीं है। फाइल किस स्तर पर एवं कितने समय से लंबित है ये देखने का कोई विकल्प मौजूद नहीं है। तत्कालिक कंप्लेंट की स्थिति चेक करने की व्यवस्था नहीं है। वास्तविक समय में सूचना मिलना मुश्किल होता है। इस पोर्टल के माध्यम से पर्यवेक्षण अधिकारी लंबित फाइलों को चेक कर सकते हैं। लंबे समय से एवं जानबूझकर लंबित रखी गई फाइलों का पता किया जा सकेगा।
-
यह मिलेंगी सुविधाएं
पोर्टल में आम नागरिकों को पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, मिलिट्री वेरिफिकेशन रिपोर्ट, गवर्नमेंट वेरिफिकेशन रिपोर्ट, ठेकेदारी वेरिफिकेशन रिपोर्ट आदि पुलिस वेरिफिकेशन की ऑनलाइन सुविधा मिलेगी।
---
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी सुविधाएं
पोर्टल के माध्यम से पुलिसकर्मी, पेंशनर, मृतक आश्रित अपने दावों/फाइल की स्थिति को ऑनलाइन देख सकते हैं। लंबित फाइल रेड कलर में प्रदर्शित होगी। वेतन/ जीपीएफ का समस्त विवरण पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। कार्मिक विवरण देख सकेंगे व प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। पेंशन फाइल्स का विवरण पोर्टल पर उपलब्ध होगा। मृतक आश्रित संबंधी फाइलों को अपलोड किया जाएगा। आश्रित फाइल की वर्तमान स्थिति बिना मुख्यालय आए ऑनलाइन प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें